बुधवार शाम करीब 4 बजे तेज बारिश के बाद संतकबीरनगर के बाईपास चौराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वाहनों के बढ़ते दबाव से लंबा जाम लग गया, जिसमें एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां अक्सर जाम लगता है और स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की है।