बखरी: बखरी में BPSC परीक्षा में असिस्टेंट प्लानिंग अफसर बनी मुस्कान को चांदी का मुकुट पहनकर किया गया सम्मानित
बीपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण नव चयनित असिस्टेंट प्लानिंग अफसर मुस्कान को बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने चांदी का मुकुट पहनकर सम्मानित किया। इस दौरान तैलिक वैश्य संघ के तत्वाधान में उन्हें भामाशाह रतन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिपुरारी साह और संचालक नीरज नवीन ने किया।