सरदारशहर: सरदारशहर में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हुई मौत
चूरू जिले के सरदारशहर में एक सरकारी डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार रायपुरिया निवासी करीब 60 वर्षीय रामलाल को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन डॉ. चंदन मोटसरा के सरकारी आवास पर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही मिनट बाद मरीज की मौत हो गई।