बिजली गुल होते ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था भी ठप हो जाती है। सीसीटीवी कैमरे बंद होने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही और देवस्थान विभाग के खजाने की सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाता है। बावजूद इसके, बिजली कटने पर जनरेटर तक चालू नहीं किया जाता, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। :::