कार्यालयों में बेहतर अभिलेख प्रबंधन और त्वरित कार्य निष्पादन पर जोर
जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर की अध्यक्षता में जिले के सभी विभागों के प्रधान लिपिकों एवं लिपिकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेडी रेकनर, लंबित संचिकाओं, सक्रिय एवं निष्क्रिय फाइलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्यालयों को रेडी रेकनर अद्यतन रखने, लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए गए।
सुदृढ़ कार्यालय व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासन एवं समयबद्ध सेवा—जिला प्रशासन, खगड़िया की प्राथमिकता।
#Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria #ReadyReckoner #GoodGovernance #OfficeManagement #Bihar
Khagaria, Bihar | Aug 6, 2026