ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र के कई गांवों में जनचौपाल के जरिए जनता से रुबरु हुए मंत्री मनोज कुमार पांडेय, की विकास कार्यों की घोषणा
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के करीबन आधा दर्जन गांवों में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने जनचौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुना, जिसके लिये उन्होंने तत्काल समस्याओं के निराकरण व समाधान करने के लिए लोगों को आश्वस्त किया।मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कल्यानी, जब्बारीपुर, कोटरा बहादुर गंज व अरखा ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम में शिरकत की