बरेली: सनैया में अवैध खनन के मामले में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को किया गया सीज
सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनैया में दो ट्रैक्टर ट्राली व लीडर को सीज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर सदर तहसील की टीम ने दो ट्रैक्टर ट्राली व लीडर सीज किया है। हालांकि खनन माफिया मौके से फरार हो गए।