आनंदपुरी थाना क्षेत्र में मानगढ़ धाम सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार माली गातरोड निवासी रतनलाल पारगी (50) पुत्र गुलाबसिंह पारगी अपने घर से गांव में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।