मंडी: बैहना वार्ड को नगर निगम मंडी के क्षेत्र से बाहर करने की ग्रामीणों ने की मांग, ADC मंडी के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
Mandi, Mandi | Feb 12, 2024 नगर निगम के तहत आने वाले बैहना वार्ड के लोगों ने दो टूक शब्दों में सरकार को आगाह कर दिया है कि अगर उन्हें जल्द निगम से बाहर नहीं किया गया तो वह लोग लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। जो भी उनके घर वोट मांगने आएगा उसे भी विरोध का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को नगर निगम बैहना वार्ड के लोगों ने एडीसी मंडी रोहित राठौर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है।