पहाड़ी: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित मुल्जिम को पहाड़ी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 70 वर्षीय आरोपी अहमद पुत्र सुबान खां निवासी सालपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 अप्रैल 2026 को हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।