गोरखपुर: रास्ते के विवाद में बेटे ने पिता पर कुदाल से किया हमला, पुलिस ने की कार्रवाई
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर में रास्ते के विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर कुदाल से हमला कर दिया, जिसमें पिता घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, जंगल हकीम नंबर-2 स्थित मोहनापुर चौहान टोला निवासी राजकुमार चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनके पांच बेटे हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है।