उज्जैन शहर: महाकाल मंदिर में मिलेगी गर्म फर्श से राहत, 13 हजार वर्गफीट में बन रहा है हीट प्रूफ पाथ-वे
मंदिर परिसर और महाकाल महालोक में दर्शन मार्ग पर हीट प्रूफ पाथ-वे तैयार किया जा रहा है। करीब 13 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाले इस विशेष पाथ-वे पर सोलर का रिफ्लेक्टिव पेंट लगाया जा रहा है, जिससे जमीन का तापमान कम रहेगा और श्रद्धालुओं को गर्म फर्श पर चलने में परेशानी नहीं होगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह कार्य ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा