सलोन: मधुकरपुर गांव में पंखा लगाते समय युवक करंट की चपेट में आया, युवक की हुई मौत
23:8:2026 को 7:00 सुबह जानकारी हुई की डीह थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में पंखा लगाते समय युवक गोविंद यादव करंट की चपेट में आ गया। परिजनों द्वारा युवक को सीएचसी डीह ले जाया गया। सीएचसी डीह में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।