जखनिया: मिनिमम इनकम गारंटी और लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदार ने एसडीएम से की मुलाकात, सौंपा मांगपत्र
ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को क्षेत्र के कोटेदारों ने उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को ज्ञापन सौंपकर अन्य राज्यों की तर्ज पर मिनिमम इनकम गारंटी लागू करने तथा लाभांश बढ़ाने की मांग की। साथ ही मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी।