कन्नौज: गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात SSI ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को एसपी ने पदोन्नति पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
गुरसहायगंज कोतवाली में एसएसआई के पद पर तैनात ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा पदोन्नति मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।ध्यानेंद्र प्रताप सिंह का सेवा रिकॉर्ड भी उल्लेखनीय रहा है। वह पूर्व में तालग्राम थाना प्रभारी रह चुके हैं।