बिसौली: वीरमपुर गांव में खेत के पास मिले अज्ञात बुजुर्ग को पहचान बताने में असमर्थ, 108 एंबुलेंस से CHC बिसौली में कराया भर्ती
Bisauli, Budaun | Apr 26, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में रविवार को 11 बजे करीब उस समय हड़कंप मच गया। जब एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति खेत के पास पड़े हुए मिले। बताया जा रहा है कि खेत मालिक की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने बुजुर्ग को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया।