मेहदावल थाना क्षेत्र के सानी केवटलिया भीतरी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय मनीष कुमार ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी ने कमरे में शव लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं।