पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से चोरी किए गए ऑटो के साथ तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 6:44 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि रविवार को आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चोरी की गई एक ऑटो को बरामद करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।