इटारसी: सब्जी मंडी का नगर पालिका स्वास्थ्य सभापति ने किया औचक निरीक्षण, मंडी में फैली गंदगी को लेकर सफाई कर्मचारियों को लगाई फट
इटारसी की सब्जी मंडी में फैली गंदगी और खराब साफ सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार सुबह नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग के सभापति राकेश जाधव ने औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 11 बजे तक हुए निरीक्षण के दौरान मंडी में जगह-जगह सड़ी-गली सब्जियां और कचरा मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।