जमुई: पुलिस ने दो कारों से 206.25 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, टाउन थाना में SDPO ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Mar 6, 2025 एसपी मदन कुमार आनंद के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात हांसडीह के पास से वाहन जांच के दौरान दो कार को खदेड़कर पकड़ा गया है। दोनो कार से 23 पेटी यानि 206.25 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ सतीश सुमन ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे दी है।