जमुई: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम द्वारा किया गया ऐलान मंजूर, डीएम अभिलाषा शर्मा ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Mar 6, 2025 7 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान जमुई में जिन 11 बड़ी विकास योजनाओं का ऐलान किया था , उन सभी की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।सन 1976 से लंबित बरनार जलाशय योजना , डिग्री कॉलेज , सड़क , पर्यटन , खेल सुविधा का विकास , पुल का निर्माण आदि हितकारी योजनाएं इनमें शामिल है।