श्री गंगानगर: पुरानी आबादी में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए पुलिस ने 7 जनों को किया गिरफ्तार, ₹8200 की नगदी बरामद
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 3, 2026
पुरानी आबादी में सरेआम ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए पुलिस ने 7 जनों को गिरफ्तार किया है।पुरानी आबादी थाना प्रभारी ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुरानी आबादी में कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे सात जनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 8200 की नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।