बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: 5 गिरफ्तार, ₹1,24,000 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Apr 2, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सख्त कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में जिले की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है तथा वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में 124000 जुर्माना की वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में हत्या के प्रयास के मामले में दो एवं अन्य कांड में एक व्यक्ति के साथ ही शराब सेवन में 2 शामिल है।