बड़ौत: शेखपुरा वन क्षेत्र में कावड़ मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकश घायल, फायरिंग में एसआई के बाएं हाथ में भी लगी गोली
Baraut, Bagpat | May 11, 2026 बिनौली थाना क्षेत्र के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1:45 बजे पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शेखपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर नाजिम पुत्र शहिद घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान बिनौली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नीलकांत भी गोली लगने