कटिहार: बरारी हाट में पुलिस ने दो तस्करों को 203 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
शनिवार कि दोपहर 3 बजे दो व्यक्ति को पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अजय चौधरी के चारा गोदाम से 165 लीटर विदेशी शराब और विक्रम चौधरी के दुकान से 38 लीटर शराब को जब्त कर लिया गया और दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया।