कटिहार: समाहरणालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता और चोरी हुए फोन की रिकवरी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध और मोबाइल चोरी की घटनाओं से निपटने के लिए शुक्रवार की शाम 6 बजे एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें साइबर सुरक्षा और मोबाइल रिकवरी से जुड़ी अहम जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, उप महानिदेशक साइबर सुरक्षा और उनकी टीम मौजूद थे।