कटिहार: प्राणपुर जल्ला मोड़ के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शनिवार की शाम 5 बजे 30 वर्षीय व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी सड़क हादसे में मौत हुई थी। घटना के बारे में मृतक मदन ऋषि के ससुर दुखन ऋषि ने बताया कि उनका दामाद उनकी छोटी बेटी को डॉक्टर को दिखाने के लिए कटिहार गया था। जहां उनकी बेटी का आधार कार्ड मांगा गया और उसी आधार कार्ड को लाने के दौरान यह हादसा हुआ।