कटिहार: रौतारा उचितपुर में धान काटते समय किसान को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
रौतारा उचितपुर में खेत मे धान काटने के दौरान किसान को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम पाँच बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।