नगरी: ग्राम पंचायत सेमरा में सरपंच कुर्सी बचाने में सफल, अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल, मनाया गया जश्न
Nagri, Dhamtari | Apr 18, 2026 ग्राम पंचायत सेमरा की सियासत में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वस्त हो गया और सरपंच ने एक-तिहाई मत हासिल कर अपनी कुर्सी सुरक्षित रख ली। मिली जानकारी के मुताबिक 20 वार्डों वाली पंचायत में 17 पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।