महोबा: महोबा के मदन सागर के पुल से गिरकर व्यापारी की हुई मौत, 4 घंटे बाद निकला शव
Mahoba, Mahoba | Aug 5, 2026 महोबा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चन्द्रिका और छोटी चन्द्रिका मंदिर के बीच स्थित मदन सागर तालाब के पुल से 32 वर्षीय व्यापारी चंदू साहू गहरे पानी में गिरकर डूब गया। साथियों ने तुरंत तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने करीब 4 घंटे चलाए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।