सासनी: लखनऊ अग्निकांड में एक दर्जन से अधिक छात्रों की मौत के बाद सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित
Sasni, Hathras | Jun 23, 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का 23 जून को जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के यूपी सीड़ा सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जनसभा को संबोधित करते हुए करीब 486 करोड रुपए की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे।