अररिया: फतेहपुर में घर बनाने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट, एक मजदूर घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 3, 2025 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड संख्या 05 में सोमवार को घर बनाने के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल मजदूर का इलाज किया जा रहा है.