अररिया: अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया सुरक्षा जांच अभियान, मॉक ड्रिल की जानकारी दी
Araria, Araria | May 6, 2025 अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात करीब 10 बजे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ के जवानों ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के सामान और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की।