नीमडीह: जामडीह रेलवे फाटक पर जल्द शुरू होगा निर्माणाधीन ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत
चांडिल के नीमडीह थाना क्षेत्र में जामडीह रेलवे फाटक के पास बनने वाला ओवरब्रिज इस सप्ताह के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक चालू होने की संभावना है। ओवरब्रिज से टाटा-पुलुरिया-आसनसोल-बोकारो-धनबाद मार्ग के यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी राहत मिलेगी।