कोंडागांव: जिला अस्पताल में मानसिक रोग से पीड़ित युवती ने मां के साथ किया हंगामा और मारपीट, वीडियो आया सामने
जिला अस्पताल कोंडागांव परिसर में आज मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मानसिक रोग से पीड़ित युवती ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान युवती ने अपनी ही मां के साथ मारपीट करते हुए उनके बाल खींचे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप