बिलग्राम: गढ़ी रसूलपुर गांव में महिला की हत्या के बाद आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, अवैध निर्माण किया गया ढहाया
Bilgram, Hardoi | Apr 15, 2026 मल्लावां क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में हुई सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर कार्रवाई की।मौके पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मकान की नापजोख कराई गई, जिसमें कुछ हिस्सा अनाधिकृत पाया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से बाहरी दीवार बाउंड्री के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम