चाचौड़ा: चाचौड़ा पुलिस ने बरखेड़ा गांव में एक होटल से ₹2.5 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Chachaura, Guna | May 28, 2026 चाचौड़ा थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर पकड़ा है। 28 मई को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात नेशनल हाईवे 46 पर बरखेड़ा गांव पर एक होटल से स्मैक तस्कर ब्रजमोहन मीणा ग्राम चक हरिचा थाना चाचौड़ा को गिरफ्तार किया। ₹2.50 लाख की 25.51 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। स्मैक तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ और जांच जारी है।