🚜 संतपुरा के काश्तकारों का ऐलान – दो दिन बाद आंदोलन की चेतावनी
संगरिया की आवाज़
संगरिया उपखंड कार्यालय के मार्फत तहसीलदार श्रीमती मोनिका बंसल को दिया ज्ञापन
संगरिया क्षेत्र के गांव संतपुरा के काश्तकारों का आरोप है कि चक नं. 3 के.एस.डी. में धोरी खाला पक्का करने की सरकारी स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य रुका हुआ है।
काश्तकारों का कहना है कि अधिकांश किसान इस कार्य के पक्ष में हैं और भूमि की पैमाइश भी हो चुकी है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा निर्माण में आपत्ति जताई जा रही है, जिससे सरकारी कार्य बाधित हो रहा है। किसानों के अनुसार, इस संबंध में सिंचाई विभाग, एसडीएम संगरिया तथा जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
किसानों का कहना है कि आज सुबह निर्माण कार्य शुरू कराने के दौरान विवाद की स्थिति बन गई और झगड़ा होते-होते बचा। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो मौके पर अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
📢 काश्तकारों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर धोरी खाला का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दो दिनों में समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।
प्रशासन और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
संगरिया की आवाज़।
Sangaria, Hanumangarh | Jul 28, 2026