हाथरस: गांव मोहब्बतपूरा में शराब के 900 रुपये ना देने पर दबंग ने युवक को लाठी-डंडों से मारा, हाथ तोड़ा, थाने में शिकायत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपूरा में शराब के लिये ₹900 न देने पर गांव के दबंग किस्म के युवक ने युवक को जमकर गाली गलौज देते हुए जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी इस मारपीट में युवक के हाथ के साथ शरीर में गंभीर चोट आई है रविवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर मामले की जांच में जुट गई है