गुप्त सूचना पर प्रशासन द्वारा गैस सिलेंडर जमाखोरी के विरुद्ध कार्वाई मे 07 भरे व 14 खाली सिलेंडर जब्त
मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सहर के बेला चौक स्थित एक दुकान एवं संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैद्ध जमाखोरी करने वाले के विरुद्ध कार्वाई करते हुए 07 भरे हुए एवं 14 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए है। उक्त मामले में अवैध भंडारण पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर किए गए छापेमारी मे जयनगर सहर स्थित बेला के वीरेंद्र चौधरी, पिता बीरेंद्र चौधरी की दुकान से 02 भरे एवं 09 खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। वहीं, जांच के दौरान इन के द्वारा लीला देवी के घर मे रखे गए 05 भरे एवं 05 खाली गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 21 गैस सिलेंडर जब्त किए गए है। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने किया और अभियान के दौरान अंचलाधिकारी अखिलेश चौधरी, जयनगर थाना के एसआई बलान खान सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहें।आगे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, जमाखोरी एवं दुरुपयोग कानूनन अपराध है। जांच में अवैध भंडारण की पुष्टि होने पर वीरेंद्र चौधरी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध भंडारण की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बता दें कि इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण एवं कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा तथा आवश्यक वस्तुओं की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।