ओबरा: दाउदनगर में विवेकानंद मिशन स्कूल का वार्षिकोत्सव 'उड़ान' बना प्रतिभाओं का मंच, ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा भी हुए शामिल
दाउदनगर-गया रोड स्थित विवेकानंद मिशन स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह “उड़ान” प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार संगम बनकर उभरा। इस भव्य आयोजन में ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा ने शिरकत की और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत अद्भुत कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।