होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: रिवर व्यू कॉलोनी में 4 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, पूर्व कलेक्टर भी परेशान
नर्मदापुरम के मालाखेड़ी रोड 'रिवर व्यू' कॉलोनी में पिछले चार दिन से शनिवार रविवार दरमियानी तड़के सुबह 4 बजे तक स्ट्रीट लाइट बंद रही। इस कारण से कॉलोनी की सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा । कॉलोनाइजर और रहवासियों के बीच सामंजस्य न होने के कारण प्रबंधन ने बिना सूचना बिजली का मीटर निकलवा दिया। रहवासी रात में मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेकर कालोनी मे घूम रहे है।