जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर शहर में ₹2 करोड़ 13 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात
जगदलपुर शहर के अंतर्गत बुधवार दोपहर 1 बजे का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 02 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। शहर में जलभराव की समस्यायों से निजात दिलाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव लगातार प्रयासरत हैं।