चौरीचौरा: पति पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप, केस दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासिनी संगीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पति विनोद चौधरी द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और मारपीट कर घर से भगाया जा रहा है मेरे पति झगड़ालू किस्म के व्यक्ति हैं परंतु जब मैं अपने ससुराल आई तभी पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता है और बच्चों का कोई भी खर्चा वहन नहीं करता है और मांगने पर मारता पीटता है।