चित्तौड़गढ़: कपासन चौराहे पर टेम्पो और मोटरसाइकिल की टक्कर में वृद्धा की मौत, संतुलन बिगड़ने से पलटा ऑटो, वीडियो आया सामने
कपासन चौराहे पर को थ्री व्हीलर टेम्पो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक गलत साइड से आ रही थी, इसी वजह से यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। उस समय टेम्पो में कई सवारियां बैठी हुई थीं, जो चित्तौड़गढ़ से आजोलिया का खेड़ा गांव जा रही थीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।