डीडवाना: करोड़ों की चोरी से आक्रोशित स्वर्णकार समाज ने खोला मोर्चा, एसडीएम को ज्ञापन देकर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
जिले में पिछले कुछ समय से स्वर्णकार व्यापारियों के साथ हो रही लूट एवं चोरी का खुलासा नहीं होने पर समाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया। इसको लेकर स्वर्णकार समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मकराना, डीडवाना एवं लाडनूं में चोरी की वारदात हुई थी लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।