डीडवाना: आभा नगरी डीडवाना में आध्यात्मिक महाकुंभ, आचार्य महाश्रमण के मंगल प्रवेश पर उमड़ा जनसैलाब
जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण के डीडवाना प्रवेश पर हजारों लोगों ने स्वागत अभिनंदन किया। प्रशासन से लेकर आम जनता का हर कोई महा तपस्वी के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए लालायित दिखा। इस मौके पर प्रशासन द्वारा भी आचार्य श्री का स्वागत अभिनंदन किया गया।