हुज़ूर: एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का वीडियो आया सामने
Huzur, Bhopal | May 19, 2026 भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा "मुझे बहुत घुटन हो रही है मां ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।"