करपी: करपी प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में आंगनबाड़ी सेविकाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
Karpi, Arwal | Jul 24, 2026 करपी प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे आंगनबाड़ी सेविकाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माला कुमारी समेत अन्य कई कर्मियों ने केंद्रवार पोषण ट्रैकर एप पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।