सिमरिया: पन्ना में हाईटेंशन पोल से टकराकर चकनाचूर हुई कार, ग्रामीणों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाले 5 यात्री।
Simariya, Panna | Jun 28, 2026 पन्ना के कटनी मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू कार 11 हजार केवी के हाईटेंशन पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर भारी करंट के खतरे के बीच कार में फंसे सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।